पटना। बिहार के मौसम में अचानक आए बदलाव ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार राज्य के 6 प्रमुख जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है।
कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी
एक तरफ जहां 6 जिलों में आसमानी आफत का साया है वहीं राज्य के शेष हिस्सों में मौसम का मिजाज इसके बिल्कुल उलट रहेगा। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा और कड़ी धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वर्तमान में रोहतास 38°C के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। दोपहर के समय लोगों को तेज उमस और तपिश का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम बदलने की मुख्य वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अस्थिरता का मुख्य कारण पश्चिम बंगाल से लेकर तेलंगाना तक फैली एक ट्रफ लाइन है। इसके प्रभाव से बिहार के वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है। साथ ही लोकल कंवेक्शन यानी दिन की गर्मी से उठने वाली हवाएं बादलों का निर्माण कर रही हैं जिससे दोपहर या शाम को अचानक आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
- अगले 3 से 4 दिनों तक पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की उम्मीद है। तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट भी देखी जा सकती है।
- 6-7 अप्रैल: राज्य के बड़े हिस्से में मेघ गर्जन और तेज हवाएं।
- 8 अप्रैल: दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी।
- 9 अप्रैल: मौसम की सक्रियता जारी रहेगी, जिसके बाद आसमान साफ होने के आसार हैं।
यह प्री-मानसून गतिविधियों का दौर है जहां बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

