Bihar Weather Report: बिहार में पिछले दिनों के मुकाबले ठंड से काफी राहत मिली है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार (3 फरवरी) को बारिश की संभावना जताई है, जिससे एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। कल की बात करे तो सोमवार को प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। छपरा में दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक रही। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे रहने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में आज दिनभर बादल छाया रह सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटो के दौरान रोहतास और कैमूर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि आसपास के जिलों में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। बारिश वाले इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


