Bijapur Naxal encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज 5वें दिन भी जारी है. यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें 10 से 12 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों समेत 1500 नक्सलियों को पहाड़ी एरिया में घेर रखा है. सुरक्षा बल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं. 2 हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका खात्मा किया जा रहा है.

बता दें, उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में लगातार 120 घंटों से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. 5 दिन से चल रही इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव समेत हथियार बरामद हुए हैं. आज 5वें दिन भी लगातार दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है.


40 से अधिक जवान की बिगड़ी तबीयत
वहीं इस भीषण गर्मी के बीच सुरक्षाबलों के 40 से ज्यादा जवान लू शिकार हो गए हैं. उन्हें प्राथमिक ईलाज हेतु तेलगांना के पास के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया रहा है. सूत्रों के जानकारी अनुसार मुठभेड़ में शामिल कई जवानों को पर्याप्त मात्रा में पानी और ग्लूकोज नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वे हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं. इस बीच अन्य जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में डटे हुए हैं.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
- दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोग फंसे; दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद
- ‘हई भूमिहार जिला जाम क देहम…’, बेगूसराय में कानून को खुली चुनौती! युवक का ‘कट्टा डांस’ और शराब के साथ ठुमके लगाने का VIDEO वायरल
- Flight Favorite Seats Fees New Rule: फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे, साथ बैठेंगे एक ही बुकिंग वाले यात्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बदला नियम
- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?

