अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) विभव कुमार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान कर रही है। मजीठिया ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वीडियो में मजीठिया ने कहा कि यदि विभव कुमार को खतरा है, तो दिल्ली सरकार को उनकी सुरक्षा का जिम्मा उठाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब के लोगों के पैसों से उन्हें सुरक्षा क्यों दी जा रही है? साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की कड़ी निंदा की।
मूसेवाला का मुद्दा भी उठाया
मजीठिया ने कहा कि गायक सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा इसलिए वापस ली गई थी क्योंकि वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कही गई थी। लेकिन सुरक्षा हटाए जाने के बाद मूसेवाला की हत्या कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि जब मूसेवाला को सुरक्षा की जरूरत थी, तब उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। इसके विपरीत, दिल्ली निवासी विभव कुमार को पंजाब में सुरक्षा क्यों दी जा रही है?
लगा गंभीर आरोप

मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि विभव कुमार, जो छेड़छाड़ के मामलों में जेल से बाहर आए हैं, को जेड प्लस सुरक्षा देने का क्या औचित्य है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि क्या मजबूरी थी, जिसके चलते विभव कुमार को इतनी उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की गई। मजीठिया ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को जनता के पैसे और संसाधनों का सही उपयोग करना चाहिए, न कि बाहरी लोगों के लिए इन्हें खर्च करना चाहिए।
- सावधान! बिहार में फिर सताएगी चुभती गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पटना समेत पूरे राज्य में अब तेजी से चढ़ेगा पारा
- असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर को दिया तगड़ा झटका; बंगाल चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान, बीजेपी के साथ 1000 करोड़ की डील का वीडियो वायरल हुआ था
- बिहार की सत्ता के लिए दिल्ली में बीजेपी का ऑपरेशन सीएम शुरू, जानें किन दिग्गजों के नाम पर होगी चर्चा
- UP WEATHER TODAY : अब पड़ेगी जबरदस्त गर्मी, थमेगा बारिश का दौर, सीधे 8 से 10 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
- CG Weather Report : गर्मी दिखाएगी तेवर, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जताई संभावना
