शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रमजीत मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सुबह से ही उनके घर में रेड पड़ी थी। इसके लिए कई अधिकारी वहां पर पहुंचे थे और मजीठिया घर को चारों तरफ से घर लिए थे। घर में सभी तरफ तलाशी ली गई। इसके साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले गया है।
मेरे खिलाफ साजिश है
मजीठिया ने आरोप लगाया है कि भगवंत मान सरकार को झूठे ड्रग केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो अब वह मेरे ऊपर नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। विजिलेंस के एसएसपी के नेतृत्व में उनकी टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। वहीं इस पूरे मामले में मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए हैं।
- UAE से क्रूड ऑयल लेकर गुजरात पहुंचा ‘जग लाडकी’ तेल टैंकर, इसपर 6 लाख बैरल तेल, अभी भी होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं कई भारतीय जहाज
- UP में बस कागजों में ही कानून! डग्गामार बसों के चालक और परिचालक नशे में धुत होकर दौड़ा रहे वाहन, सरेराह कर रहे गुंडई, कहां खाक छान रहे RTO के जिम्मेदार?
- मुजफ्फरपुर में पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत
- समस्या हल करने की बजाए केवल रैंकिंग सुधारने में लगी सरकार… शिक्षा व्यवस्था को लेकर यशपाल ने साधा निशाना, कहा- स्थिति चिंताजनक
- संभाग आयुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, saurabh@21 से आया था मेल

