Bilaspur News Update : बिलासपुर. सिविल लाइन पुलिस ने वसुंधरा नगर के एक मकान में दबिश देकर 6 लोगों को धुंए का छल्ला उड़ाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है. पुलिस उनको थाने ले जाकर अग्रिम कार्रवाई करने में लगी हुई है. सिविल लाइन टीआई एस आर साहू को सूचना मिली कि रिंग रोड टू के एक मकान में कुछ सामाजिक तत्व के लोग देर रात तक पार्टी कर रहे हैं. टीआई साहू ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविवार को पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक केशव मार्को एवं पुलिस लाइन के बल के साथ वसुंधरानगर के उक्त मकान को चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी गई. हुक्का का कश लगाते हुए विकास ठाकुर पिता कृशन ठाकुर जरहाभाटा, अरबाज खान पिता सुलेखान मंगला, रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा एवं तीन नाबालिक को कमरे में हुक्का का कश लगाते हुए सोफा में बैठकर रंगे हाथों पकड़ लिया गया है. पुलिस ने हुक्का के पाट एवं तंबाकू के साथ सभी को थाना ले जाकर अग्रिम कार्रवाई करने में लगी हुई है.

Bastar News Update
Bastar News Update

NTPC कांटा घर में चोरी का खुलासा

बिलासपुर. एनटीपीसी फ्लाई कांटा घर में चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित 5 युवकों व 3 खरीददारों को पुलिस ने पकड़कर लिया है. उनके पास से 4.33 लाख के एसी, कम्प्यूटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एनटीपीसी ऐश मैनेजमेंट विभाग के अपर महाप्रबंधक अनंत कुमार वाष्णेय ने रिपोर्ट लिखाई. उनके क्षेत्राधिकार में ग्राम कौड़िया के राखड़ डेम में दो कांटा घर है. 3 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे वे निरीक्षण करने गए तो कांटा घर का ताला टूटा था. ऐयर कंडीशनल 2 नग, बैट्री सहित इंटवर्टर 2 नग, डिसप्ले यूनिट 3 नग, कम्प्यूटर सेट 2 नग, सीपीयू, कीबोर्ड, मार्निटर, माउस केबल सेट सहित 4 लाख 33 हजार का सामान चोरी हो गई था. टीआई राजेश मिश्रा को सूचना मिली कुछ युवकों के द्वारा एसी, कप्यूटर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही है. एएसआई धर्मेन्द्र यादव, मनहरण सिंह, शरद साहू, रामस्नेही साहू, प्रकाश जगत, नितिश कश्यप ने जांजी निवासी अमन खरे पिता संतोष खरे, विष्णु सोनकर पिता रामकुमार सोनकर, गुलशन कुमार बंजारे पिता अमित कुमार, यश कुमार डोंगरे पिता अशोक डोंगरे व दो नाबालिग को पकड़ लिया. कड़ाई बरतने पर सभी ने एनटीपीसी के कांटा घर से सामान चोरी कर बेचना बताया. उनकी निशानदेहीं पर खरीददार कृष्ण कुमार पिता अर्जुन कोशले सीपत, गौतम खांडे पिता स्व. रामेश्वर खांडे जांजी, ईश्वर पटेल पिता खगेश्वर पटेल पंधी निवासी को पकड़कर कंडीशनल 2 नग, बैट्री सहित इंटवर्टर 2 नग, डिसप्ले यूनिट 3 नग, कम्प्यूटर सेट 2 नग, सीपीयू, कीबोर्ड, मार्निटर, माउस केबल सेट सहित 4 लाख 33 हजार का सामान बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर. पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में रविवार की सुबह एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जब उनके घर की बेटी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली. मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की 17 वर्षीय बेटी ईश्वरी पटेल की लाश रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है. परिजनों के अनुसार सभी रात में खाना खाकर सो गए थे. सुबह 6 बजे जब परिजन सो कर उठे तो बेटी ईश्वरी का कमरा बंद था. परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन कोई हलचल नही हुई तो खिड़की तोड़कर अंदर झांकते ही उनके होश उड़ गए. उनकी बेटी ईश्वरी पंखे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी. जिससे पूरे परिवार में चींख पुकार मच गई. घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया. वही मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. फिलहाल युवती ने आत्महत्या क्यो की इसकी जानकारी सामने नही आई है. परिजनों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही होने की जानकारी पुलिस को दी है.

बच्चे के गले में रबर लपेटने से गई जान

बिलासपुर. रायगढ़ मेडिकल कालेज से रिफर होकर सिम्स लाए गए मासूम बच्चे को बचाया नहीं जा सका. जीवन और मौत से लड़ते हुए बच्चे ने 5 दिन बाद दम तोड़ दिया है. वहीं बच्चे की मां ने अपनी सास पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार विजयलक्ष्मी राठिया 30 वर्ष रायगढ़ के तिनगा गांव में रहती है. पिछले गुरूवार को अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे विकेश राठिया के साथ सिम्स पहुंची. बताया जा रहा है कि उसके गले में किसी ने रबर बांध कर मारने का प्रयास किया था, जिसके रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होता देख डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और बिलासपुर के सिम्स भेज दिया. जहां विकेश पिछले गुरूवार से भर्ती था. इस दौरान सिम्स के डाक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन शनिवार की रात 10 बजे उसकी मौत हो गई लेकिन मासूम की मां को सिम्स की व्यवस्था के चलते दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी. दरअसल डाक्टरों ने बच्चे की मौत के बाद मेमो तैयार कर पुलिस के पास नहीं भेजा था. जिसके चलते मासूम का पोस्ट मार्टम करने में काफी इंतजार करना पड़ा, करीब 3 बजे चौकी को मेमो दिया गया. करीब एक घंटे के बाद बच्चे की मां ने अंतिम क्रिया के लिए उसे रायगढ़ लेकर गई. मासूम की मां ने बच्चे की मौत के बाद अपने ही सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.