Bilaspur News Update : बिलासपुर। रास्ते में बैठीं गायों को बचाने के लिए चालक ने कार का ब्रेक मारा, जिससे पैदल जा रहा युवक कार से टकरा गया। इसी बात पर युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। जब चालक अपनी जान बचाकर भागा तो युवकों ने कार में आग लगा दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी पुलिस ने बताया कि गोकुलधाम निवासी रामेश्वर सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (30) बीते 24 मार्च को 8 बजे अपनी गाड़ी को पैसा लेने लोखंडी जा रहे थे। रास्ते में कुछ गायें कार के सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उन्होंने ब्रेक मारा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। बगल में चल रहे लोगों में से एक व्यक्ति कार से टकराकर गिर गया। उसी बीच वहां मौजूद आहत का पुत्र राजा निषाद आया और रामेश्वर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे रामेश्वर डर से भागकर खेत की ओर जाकर छूप गया। इसके बाद आरोपी राजा निषाद अपने साथी कृष कुर्रे और प्रदीव वर्मा के साथ मिलकर कार में आग लगा दी। जिससे कार जल कर राख हो गई। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

एसी कंप्रेसर में धमाका, दो भाई गंभीर रूप से झुलसे

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके ने दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से झुलसा दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाली सड़क पर स्थित ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नामक दुकान में यह हादसा हुआ। यह दुकान एसी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत से जुड़ी बताई जा रही है।

शाम 6:40 के आसपास हुआ जोरदार धमाका

घटना शाम लगभग 6:40 बजे की है, जब दुकान में काम कर रहे दो सगे भाई आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू, निवासी रतनपुर एसी कंप्रेसर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कंप्रेसर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। दुकान के भीतर मौजूद दोनों भाई इसकी सीधी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में झुलसे दोनों भाईयों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी कंप्रेसर में गैस प्रेशर और तकनीकी लापरवाही ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन सकती है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर के फटने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

आमने-सामने भिड़े फोरव्हीलर, कार सवार पिता पुत्र की मौत, दो गंभीर

जांजगीर। दो फोरव्हीलर भिड़ जाने के बाद इनमे से एक कार सड़क किनारे 8 फीट नीचे बांध में जा गिरी जिसमे कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर है। उधर दूसरे वाहन में सवार लोगों को मामूली चोट आई है। घटना रविवार को बुचीहरदी के पास पेट्रोल पंप के सामने की है। टक्कर के बाद तेज आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और मदद की। जानकारी के अनुसार अमोरा (अकलतरा) रूपेश निर्मलकर उम्र लगभग 48 वर्ष राहुल निर्मलकर उम्र 24 वर्ष, भगवती निर्मलकर उम्र 40 वर्ष एवं उनका एक भांजा वेगनआर कार क्रमांक सीजी 12 डी 7448 में ये सभी ग्राम डोंगरी थाना बलौदा अपने रिश्तेदार के यहाँ कुछ कार्यक्रम में आए थे। मुड़ापार निवासी अपने कुछ रिश्तेदार के साथ बुलेरो क्रमांक सीजी 12 बीएल 6799 में ग्राम पौना थाना अकलतरा छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे उक्त बुलेरो में बच्चे महिला और बुजुर्ग सहित 10 से 12 लोग सवार थे। कार में सवार निर्मलकर परिवार डोंगरी से वापस अपने घर अमोरा लौट रहे थे और उधर मुड़ापार सभी निवासी ग्राम पौना थाना अकलतरा से वापस अपने गाँव मुड़ापार लौट रहे थे। इसी दौरान अकलतरा मार्ग में ग्राम बुचीहरदी के मुहाने पेट्रोल टंकी के सामने कार एवं बुलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई और कार सड़क के नीचे बांध के झुरमुट में सड़क से लगभग 8 फीट नीचे बांध में जा गिरा।

मौके पर मची चीख-पुकार, लोगों की मदद से कार को सीधा किया गया

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और मदद किया तत्काल बलौदा पुलिस एवं 112 को घटना की जानकारी दिया। घटना जबरदस्त थी तो लोग काफी संख्या में मौजूद हो गए और लोगो की मदद एवं पुलिस की मदद से नीचे गिरे कार जो पलटी हो गया था उसे सीधा किया और उसमें फंसे लोगो को निकला और बुलेरो के में भी फंसे लोगो को निकला स्थिति बहुत ही भयावह थी हर तरफ चीख पुकार मची रही जैसे तैसे सभी को बलौदा हॉस्पिटल लाया गया जहां कार में सवार रूपेश निर्मलकर 48 राहुल निर्मलकर 25 की मौत की पुष्टि हो गए एवं कार में ही सवार भगवती निर्मलकर 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल एवं उनका एक भांजा भी घायल हो गया था जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को गंभीर बताया जा रहा है। इधर बुलेरो में सवार लोगो को मामूली चोट था उन्हें इलाज पश्चत छुट्टी दे दिया गया फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दो पकड़ाए

कोरबा। मानिकपुर पुलिस ने अनाचार के दो अलग अलग मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी की दफ्तर में काम करते तो दूसरे की सोशल मीडिया में पीड़िता से जान पहचान हुई थे। दोनों आरोपी ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया था। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मूलतः जयपुर निवासी शैलेष गढ़वाल 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के घर रहकर एक दफ्तर में काम करता था। उसके साथ ही बालको क्षेत्र में रहने वाली युवती भी काम करती थी। उनके बीच साथ काम करने की वजह से जान पहचान हो गई। वे मामूली जान पहचान के बाद एक दूसरे के करीब आ गए। शैलेष ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण शुरू कर दिया। युवक पीड़िता के पांव भारी होने पर भी शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन प्रसव उपरांत उसने मुंह फेर लिया। उसने शादी के लिए कहने पर इंकार कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर की। इसी तरह दूसरी घटना में भी पीड़िता बालको क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले प्रशांत साहू नामक एक युवक से हुई। वे लगातार एक दूसरे से संपर्क में बने रहे। आखिरकार उनके बीच नजदीकी बढ़ गई। युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू की तो वह मुकर गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया। साथ ही आला अधिकारियों के निर्देश पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

निजी एयरलाइंस को भेजा प्रस्ताव, शहर से उड़ान शुरू करने की मांग होने लगी तेज

बिलासपुर। राज्य सरकार लगातार मांग करने के बाद ओपन टेंडर के माध्यम से निजी एयरलाइंस कंपनियों को बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने नहीं बुला रही है। इस स्थिति को देखते हुए हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एटीआर 72 विमान संचालित करने वाली इंडिगो एयरलाइंस और फ्लाई 91 एयरलाइंस से संपर्क साध कर शहर से उड़ाने शुरू करने की मांग की है। इसके लिए समिति ने कंपनियों से पहले अपना बिजनेस सर्वे मैनेजर को भेजने को कहा है।

राज्य सरकार केवल केंद्र सरकार की अधीन एलाइंस एयर कंपनी के भरोसे ही शहर में हवाई सुविधा उपलब्ध करा रही है। जबकि इस कंपनी के पास उपलब्ध 20 एटीआर 72 विमानों में से आधे से अधिक मेंटेनेंस के कारण अपनी सेवा नहीं दे पा रही है। इसके अलावा सरकारी कंपनी होने के कारण केन्द्र सरकार द्वारा अपने हिसाब से उन्हें नई उड़ाने शुरू करने का आदेश दे दिया जाता है। जिससे बिलासपुर जैसे सेक्टर को नुकसान होता है, पहले भी बिलासपुर से भोपाल बिलासपुर से इंदौर उड़ान पर्याप्त यात्री होने के बावजूद कंपनी के द्वारा बंद कर दी गई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि राज्य सरकार से लगातार मांग की जा रही है कि ओपन टेंडर के माध्यम से सभी निजी एयरलाइंस कंपनियों को भी बिलासपुर से उड़ाने प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित किया जाए। साथ ही जो भी कंपनी बेहतर ऑफर दे उसे चयनित कर उड़ाने चलाने की अनुमति दी जाए। काफी समय बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार से ऐसी कोई पहल नहीं की गई है। इस कारण अब समिति ने यह निर्णय लिया है कि वह निजी एयरलाइन कंपनियों से सीधे संपर्क करेगी। समिति ने इंडिगो और फ्लाई 91 एयरलाइंस को भेजे गए विस्तृत ईमेल में बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए प्रथम चरण में इन कंपनियों से अपने बिजनेस सर्वे मैनेजर को भेजने की मांग की गई है। इस संबंध में कोई भी प्रगति होने पर समिति उनके सामने बिलासपुर का पक्ष अच्छे से रखना सुनिश्चित करेगी

60 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने उठी मांग

बिलासपुर। शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक, 60 वर्ष से ऊपर के शिक्षकों और गंभीर रूप से बीमारी से पीड़ित शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक सीके महिलागें ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधान पाठकों को स्कूल मैनेजमेंट से लेकर छात्रवृत्ति, गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण, शाला प्रवेश अभियान, शाला प्रबंधन समिति की बैठक, सभी प्रकार के प्रशिक्षण और विधानसभा प्रश्न के उत्तर बनाना और संकुल बैठक और सभी बैठक में शामिल होना अनिवार्य होता है। इसलिए प्रधान पाठक को जनगणना कार्य से अभिलंब स्कूल मैनेजमेंट में अव्यवस्था हो सकती है। साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के शिक्षकों और बीमार शिक्षकों को और महिलाओं को छूट प्रदान किया जाए। जनगणना कार्य के लिए न लगाया जाए।

पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

रायगढ़। तहसील पुसौर के ग्राम बोंदाटिकरा में शासकीय भूमि एवं नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विगत कई दिनों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर एसडीएम रायगढ़ के निर्देशानुसार पंचायत समाधान मंच के माध्यम से संबंधित पक्षों के साथ संवाद एवं समझाइश की प्रक्रिया अपनाई गई। प्रशासन की इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब सभी अतिक्रमणकर्ताओं ने आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। इसके पश्चात आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान देवप्रसाद पिता ठगवा द्वारा 24,757 वर्गफीट, पैत राम पिता घसिया द्वारा 1,680 वर्गफीट, तिहारू पिता जेठू द्वारा 161 वर्गफीट, डमरू पिता प्रिंजलाल द्वारा 269 वर्गफीट, जयलाल द्वारा 258 वर्गफीट, सुशील कुर्रे द्वारा 258 वर्गफीट तथा परसेदिन द्वारा 322 वर्गफीट भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस प्रकार कुल 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। पंचायत समाधान मंच के माध्यम से यह कार्रवाई सरल और सहमति के साथ पूरी की गई।

“बिहान” अंतर्गत स्वीकृत/रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती के लिए स्वीकृत/रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त पदों को भरे जाने के लिए पदवार निर्धारित आरक्षण एवं अर्हता के अनुसार योग्यता रखने वाले पात्र आवेदकों से 23 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के नाम से पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदन पत्र प्रारूप एवं शैक्षणिक योग्यता तथा भर्ती की शर्तें कार्यालय जिला पंचायत के सूचना-पटल एवं जिले के वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.inhttps//sakti.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।

आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

सक्ती। सक्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत मालखरौदा क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से एक आक्रामक नर बंदर द्वारा ग्रामीणों पर हमले किए जाने की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए विशेष रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा, सक्ती हिमांशु डोंगरे के निर्देशन एवं उपवनमण्डल अधिकारी सक्ती शिवेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र, उड़नदस्ता दल जांजगीर-चाम्पा, सक्ती वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्रीय गोसेवक सदस्यों के संयुक्त सहयोग से विगत 3 से 4 दिनों तक सतत निगरानी रखते हुए सुनियोजित रणनीति के तहत रेस्क्यू कार्यवाही की गई। इस अभियान में जूलॉजिकल गार्डन, कानन पेंडारी बिलासपुर से डॉ. पी.के. चन्दन सहित विशेषज्ञ टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागीय रेस्क्यू दल द्वारा पूरी सावधानी, सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता के साथ बंदर को सुरक्षित रूप से पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। रेस्क्यू उपरांत बंदर का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। बंदर के हमलों में घायल हुए ग्रामीणों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया एवं नियमानुसार वन विभाग द्वारा उन्हें तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्य जीवों के प्रति सतर्कता एवं संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुर्रे द्वारा नाबालिक बालिका को गलत नियत रखते हुए अकेलेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के धारा – 74 बी.एन.एस, 10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार कुर्रे निवासी परसाभांठा थाना बलौदा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।