Bill Gates In AI Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम् में चल रहे एआई समिट में बिल गेट्स भाषण नहीं देंगे। इस बात की जानकारी Bill & Melinda Gates Foundation ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी है। उनकी जगह Gates Foundation के अफ्रीका और भारत के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट को संबोधित करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान उसके मुख्य विषयों और प्राथमिकताओं पर बना रहे। आयोजकों ने बताया कि अंकुर वोरा का संबोधन फाउंडेशन के काम और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर उद्यमियों में से एक बिल गेट्स का नाम पिछले दिनों एपस्टीन फाइल्स में आया था। , दुनिया भर में हड़कंप मचाने वाली एपस्टीन फाइल में एपस्टीन ने आरोप लगाया कि गेट्स ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स में हिस्सा लिया था और दावा किया कि उनके साथ उसका रिश्ता “बिल को ड्रग्स दिलाने में मदद करने से लेकर, रूसी लड़कियों के साथ संभोग के नतीजों से निपटने और शादीशुदा महिलाओं के साथ उनके नाजायज रिश्तों में मदद करने” तक था। जेफरी एपस्टीन बदनाम अमेरिकी फाइनेंसर और बच्चों के यौन अपराध के दोषी था, जिसने अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क जेल की कोठरी में आत्महत्या कर ली थी। एपस्टीन फाइल में इस बात का भी जिक्र है कि, असुरक्षित सम्भोग करने पर गेट्स को यौन संक्रममन की गंभीर समस्याओं से भी जूझना पड़ा था।
भारत के प्रति प्रतिबद्धता कायम
गेट्स फाउंडेशन (Gates Foundation) ने साफ किया है कि भारत में उसके काम और सहयोग में कोई बदलाव नहीं है। फाउंडेशन भारत के साथ मिलकर स्वास्थ्य और विकास से जुड़े लक्ष्यों पर काम करता रहेगा. यह फैसला केवल समिट के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है। फाउंडेशन ने दोहराया है कि वह भारत में अपनी साझेदारी और योजनाओं को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


