केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को आतंकी बताए जाने वाले बयान पर अब राजनीति गरमाने लगी है। बिट्टू को कांग्रेसी नेता घेरते हुए नजर आ रहे हैं और उनके इस बयान बाजी पर उन्हें दो टूक जवाब दे रहे हैं। इस पूरे मामले में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रिएक्शन दिया है।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी को दिए जाने वाले बिट्टू के बयान पर जोरदार नाराजगी जताई है और उन्होंने कहा है कि बिट्टू वास्तव में एहसान फरामोश हैं, जो यह भूल गए हैं कि राहुल गांधी के कारण ही वह तीन बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। उन्हें इतनी जल्दी इस बात को नहीं बोलना चाहिए। बिट्टू को ऐसा बयान देने से पहले शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिट्टू एहसान फरामोश आदमी हैं, जो इतने जल्दी सब अहसान की भूल गए हैं।

कांग्रेस प्रमुख वडिंग ने यह भी कहा कि जनता यह जानती है कि राहुल गांधी के पिता देश के लिए शहीद हुए उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और अब बिट्टू अपने स्वार्थ के लिए उन्हें आतंकी बोल रहा है, यह तो पूरी तरह गलत है। वडिंग ने यह भी कहा कि बिट्टू के इस बयान से यह स्पष्ट हो रहा है कि वह सिर्फ अपने आकाओं को खुश करने के लिए यह बयान बाजी कर रहे हैं, इसे जनता भी समझ रही है।
- Darsha Amavasya 2026 : आज और कल दो दिन है दर्श अमावस्या, जान लें पितरों को तर्पण करने का सही समय …
- चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: मंत्री के ड्राइवर की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, मौके पर मौत
- मुजफ्फरपुर में भारी बवाल: पॉक्सो आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में स्थानीय की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल
- Chhattisgarh Assembly Budget Session: कांग्रेस ने उठाया जंबूरी में भ्रष्टाचार का मुद्दा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आरोप को नकारते हुए जांच से किया इंकार, विपक्ष ने किया वॉकआउट…
- पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नोटिफिकेशन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र
