कुंदन कुमार/पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
पांचों उम्मीदवारों की जीत तय: संजय सरावगी
बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी में इस तरह की संगठनात्मक बैठकें और मिलना-जुलना एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 तारीख को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है। सरावगी ने दावा किया कि चुनावी मैदान में एनडीए के पांचों उम्मीदवार मजबूती से डटे हैं और सभी भारी मतों से विजयी होकर सदन पहुंचेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि इस जीत को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है।
विपक्ष के दावों पर पलटवार
विपक्ष द्वारा किए जा रहे जीत के दावों पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हकीकत 16 तारीख को सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई विपक्षी विधायक भी एनडीए के पक्ष में मतदान करने के इच्छुक हैं।
मुख्यमंत्री चेहरे पर स्थिति स्पष्ट
जब उनसे आगामी राजनीति और मुख्यमंत्री (CM) फेस को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान बैठक का पूरा केंद्र केवल राज्यसभा चुनाव था। उन्होंने कहा, अभी मुख्यमंत्री पद या भविष्य के चेहरे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हमारा ध्यान विकास और चुनावी प्रक्रिया पर है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

