दिल्ली में BJP सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर आज रामलीला मैदान से दिल्ली परिवहन विभाग की 500 नई इलेक्ट्रिक बसों (EV) और दिल्ली-पानीपत बस सेवा का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, कई मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। ख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि नई ईवी बसों और बस सेवा का शुभारंभ राजधानी की जनता के लिए सफर को सुरक्षित, सुविधा संपन्न और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन बसों से शहरी और अंतरराज्यीय यात्रा को बेहतर और किफायती बनाया जाएगा। इस नई पहल से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में सुविधा, हरित यात्रा और यात्री संतुष्टि सुनिश्चित होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंच से नई इलेक्ट्रिक बसों और दिल्ली-पानीपत बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल राजधानी में हरित और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने यात्रियों के लिए सुविधा और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने की बात कही।
पिछली सरकार सिर्फ बात बनाने वाली सरकार थी : नितिन नबीन
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ उपस्थित जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज 8 फरवरी का दिन खास है, क्योंकि दिल्ली का मैंडेट उसी दिन आया था और जनता ने कमल खिलाने का काम किया था। आज दिल्ली की जनता को 500 नई ईवी बसों का तोहफा दिया गया है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।”
नबीन ने आगे कहा कि, “पिछली सरकारों के झूठे वादों से दिल्ली की जनता लंबे समय तक त्रस्त रही। पिछली सरकार केवल बात बनाने वाली थी, लेकिन आज भाजपा की सरकार दिल्ली की जनता के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तेजी से विकास कार्य कर रही है।” उन्होंने दिल्ली भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम राजधानी के नागरिकों के लिए हरित, सुरक्षित और सुविधा संपन्न परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
11 सालों तक दिल्ली विकास में पिछड़ी रही : रेखा गुप्ता
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “11 सालों तक दिल्ली विकास में पिछड़ी रही। दिल्ली के लोगों की उम्मीदें और सपने खत्म हो गए। दिल्ली ने विकास के सपने देखना बंद कर दिया। दिल्ली के लोग पानी-सीवेज और हेल्थकेयर जैसी बेसिक सुविधाओं के लिए तरसते रह गए।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन 2025 के विधानसभा चुनावों में दिल्ली के लोगों ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर यह भी बताया कि नई ईवी बसों और दिल्ली-पानीपत बस सेवा का शुभारंभ राजधानी के नागरिकों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और हरित परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रेखा गुप्ता ने केजरीवाल को बताया घमंडी
रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “घमंडी केजरीवाल कहता था, ‘मुझे हराने के लिए तुम्हें दोबारा जन्म लेना पड़ेगा’, लेकिन दिल्ली के लोगों ने इसी जन्म में, इसी रामलीला मैदान में बीजेपी सरकार बनाकर दिल्ली का माहौल बदल दिया। दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया कि अगर वे किसी को प्यार और स्नेह से सत्ता की कुर्सी पर बिठा सकते हैं, तो उसे नीचे गिराना भी जानते हैं।”
उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली में भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव जीतने का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी के नागरिकों को कई और तोहफे देने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 20 फरवरी को दिल्ली सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली के लोगों से किए वादों को पूरा करने की अधिक खुशी : पंकज सिंह
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि आज हमारी सरकार को सत्ता में आए एक साल पूरा हो गया है। इसी दिन मैं विधायक बना था। इससे भी अधिक खुशी की बात यह है कि हम दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं। आज हमने दिल्ली के लोगों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं। हम दिल्ली और पानीपत के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं। इसलिए, मैं खुश हूं कि हमारा काम दिन-ब-दिन आगे बढ़ रहा है।”
वहीं, दिल्ली से BJP विधायक अनिल गोयल ने कहा, “यह जश्न दिल्ली के लिए और दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए है। दिल्ली की प्रदूषित हवा को ठीक करने के लिए, आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष 500 ईवी बसों का उद्घाटन कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री पंकज सिंह और हमारी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


