देहरादून. उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Legislative Assembly Elections 2027) के लिए कमर कस ली है. पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. 2027 के चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का लक्ष्य रख रही है, जबकि कांग्रेस गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के मुद्दे के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में मैदान में होगी. विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के लिए पार्टी ने रणनीति बनाने की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में रविवार को राजधानी में भाजपा संगठन की बैठक हुई.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को संगठन की बैठक में शामिल हुए. जिसमें भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में संगठन पदाधिकारियों, विधायक और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई. इस अवसर पर बूथ और पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश सरकार के चार वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें : ‘इस लड़ाई में आप सब भी जुटें, मैं…’, हरीश रावत की जनता से बड़ी अपील, जानिए पूर्व CM ने आखिर क्या कहा?
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन बनकर उभरा है, जो राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार समेत कार्यकर्ता मौजूद थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

