चेतन योगी, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिला कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) प्रसन्न सिंह बहरावत के साथ भाजपा नेता सहित 2 युवकों ने अभद्रता की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। वहीं प्रशासन ने मुख्य आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की है।
यह भी पढ़ें: वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सियासत: BJP ने बताया मंत्र, कहा- विपक्ष ने जिन्ना के सामने घुटने टेके और मुस्लिम लीग की डर से नहीं किया अनिवार्य, Congress का पलटवार
घटना नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के देवास ग्रीन कालोनी के बाहर की है। जहां रास्ते से निकलने को लेकर भाजपा नेता पंकज धारू ने ADJ प्रसन्न सिंह बहरावत से अभद्रता शुरू कर दी। बीजेपी नेता के साथ 2 अन्य युवक भी इसमें शामिल थे। इस घटना के बाद नाहर दरवाजा थाना पुलिस में शिकायत की गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। त्वरित कार्यवाही करते हुए भाजपा नेता पंकज घारू को गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस ने भीम घारू और एक अन्य युवक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम में पदस्थ पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी की संपत्ति कुर्क, आय से अधिक संपत्ति की थी जमा
उधर जिला प्रशासन ने पंकज धारू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की। प्रशासन ने जयशिव नगर स्थित एक अवैध संपत्ति और मक्सी बायपास स्थित सरकारी जमीन पर बनाए गए पोल्टी फार्म को जमींदोज कर दिया। इस दौरान पुलिस की टीम, तहसीलदार और SDM की टीम मौके पर मौजूद रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


