लुधियाना। लुधियाना में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक बार फिर से धमकी भरे फोन आए है। यह फोन भाजपा नेता व कारोबारी गुरबीर सिंह को आया है, जिनसे फिरौती में 5 करोड़ रुपए मांगें हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत भाजपा नेता ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरबीर सिंह पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज आया, जिसमें बोलने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। मैसेज में साफ लफ्जों में कहा गया कि तेरी पल-पल की जानकारी उनके पास है और अगर दो दिन के भीतर 5 करोड़ रुपए का इंतजाम नहीं हुआ, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
कॉल्स इग्नोर कर दोगे, गोलियां कैसे इग्नोर करोगे?
उन्होंने आगे बताया कि पहली बार तो उन्होंने इस नज़रअंदाज कर दिया। पर 22 फरवरी को दोबारा व्हाट्सऐप पर एक और मैसेज आया। जिसमें गैंगस्टर ने मैसेज में लिखा कि तुम कॉल्स को तो इग्नोर कर रहे हो, लेकिन गोलियों को कैसे इग्नोर करोगे? मैसेज में आगे लिखा था कि तुम इस वहम में मत रहना कि पुलिस तुम्हें बचा लेगी, अब तुम्हें कॉल नहीं आएगी, सीधा मुलाकात होगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस धमकी के बाद गुरबीर सिंह ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को विदेशी नंबर से आ रहे मैसेज और वॉयस नोट दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पर लगातार आ रही धमकियों से वह काफी परेशान हो गए हैं।
- रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
- राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन
- दुबई-मुंबई से अनूपपुर तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क: पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, सरकारी योजनाओं के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी
- CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा
- गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम

