Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। शाह के बिहार दौरे पर संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीमा पर घुसपैठ और कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण राज्य के सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह के बिहार दौरे पर बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का बयान सामने आया है।

तारकिशोर प्रसाद ने शाह के बिहार दौरे पर कहा कि, NDA सरकार के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह का राज्य के सीमांचल क्षेत्र का दौरा है। उस क्षेत्र में सीमा रक्षा से जुड़े मामले को लेकर उनकी कई बैठकें कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि यदि किसी सीमांत राज्य में घुसपैठ हो रही है तो ये न केवल उस राज्य बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक स्थिति है। क्योंकि घुसपैठ करके वे वहां की शांतिव्यवस्था को तो भंग करते ही हैं साथ ही वे भारत के नागरिकों की हिस्सेदारी को भी खाने का काम करते हैं और देशविरोधी कार्यों में उनकी संलिप्तता हो जाती है।

तारकिशोर प्रसाद ने आगे कहा कि, जाहिर है कि हमारी सरकार इस मामले को लेकर काफी संवेदनशील है। ऐसे अमित शाह का आना और सीमांचल क्षेत्र में उनकी लगातार बैठक, कई मायने हैं। ये क्षेत्र नेपाल व बांग्लादेश की सीमाओं से जुड़ा है, स्वाभाविक है कि सरकार संवेदनशीलता के साथ इस क्षेत्र की सीमाओं पर घुसपैठ को लेकर कैसे रोक लगे, ये चिंताएं कर रही है।

ये भी पढ़ें- ‘अगर बिहार में घुसपैठिए हैं, तो…’, अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, राज्यसभा चुनाव को लेकर कही ये बात