एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को दिव्यांगों को किट वितरण करने के दौरान भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि 10 रुपए भीख मांगने के लिए ट्राइसाइकिल नहीं दी है, सामाजिक हित के लिए सोचो।
दरअसल, गुना के जलसा गार्डन में सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से दिया बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई ट्राइसाइकिल चौराहे या मंदिर के सामने भीख मांगने के लिए नहीं है।
उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने दिव्यांगों से आत्मनिर्भर बनने और समाज के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में भी विशेष प्रतिभा होती है और उन्हें आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

