सुप्रिया पांडेय, रायपुर। एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी मानते हुए 3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट के निर्णय पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रामचरित मानस की प्रसिद्ध चौपाई पढ़ते हुए इसे कर्मों का फल बताया.

यह भी पढ़ें : शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा समेत 59 लोगों की हुई पेशी, सभी के दर्ज किए गए बयान, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के अयोध्याकांड की एक अत्यंत प्रसिद्ध चौपाई “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा” पढ़ते हुए कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा पाएगा. हाई कोर्ट ने कुछ प्रमाण देखा होगा तभी दोषी माना है. अमित जोगी दोषी नहीं हैं, तो सुप्रीम कोर्ट जाकर गुहार लगानी चाहिए. पक्षकार को बधाई देता हूं, दिन-रात न्याय पाने लगे रहें.

मंत्रालय का अधिकारी बनकर निजी अस्पतालों से उगाही से जुड़े मामले में कांग्रेस के आरोप पर पुरंदर मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कहीं यह अधिकारी कांग्रेस सरकार के समय का तो नहीं था. पुलिस की जांच जारी है, इसकी भी जांच होना जरूरी है. मैं अनुरोध करता हूं यह कब से चल रहा था उसकी जांच हो.

वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रजत जयंती पर पिछले साल सरकार ने वैट कम किया था. छूट की मियाद खत्म होने से पेट्रोल की कीमत 1 रुपए बढ़ी है. मैं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर जनता को राहत देने का अनुरोध करूंगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m