कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के पिंडरुखी गांव में शनिवार की शाम बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव के बाहर ही नाराज युवाओं ने विधायक के काफिले को रोक लिया और सड़क की बदहाली को लेकर जमकर नाराजगी जताई। युवाओं का आरोप है कि पिंडरुखी गांव की सड़क सालों से खराब हालत में है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। गुस्साए युवा सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक से जवाब चाहते थे।
8वें वेतन आयोग में आपकी सैलरी कितनी: कर्मचारियों को APK फाइल के साथ आया मैसेज, डाउनलोड करते
गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और लौट गए
हालांकि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे गाड़ी से बाहर नहीं उतरे और गांव में बिना लोकार्पण किए ही वापस लौट गए। कार्यक्रम की तैयारियां होने के बावजूद विधायक का दौरा अधूरा रह गया। यह मामला अमरपुर विकासखंड के परसेल ग्राम पंचायत अंतर्गत पिंडरुखी गांव का है, जहां सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान बन चुकी है। सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर मौत को लगाया गलेः पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली
ग्रामीणों की समस्या सुन समाधान करेंगे
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि युवाओं का नाराजगी जायज है। कई बार शिकायत के बाद समस्या की सुनवाई नहीं हो रहीं है। विधायक ने कहा कि वह फिर से गांव जाएंगे और ग्रामीणों की समस्या सुन समाधान करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


