Nitin Nabin Visit Patna: भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन आज सोमवार (9 फरवरी) को दो दिवसीय दौरे पर पहली बार अपने गृह नगर पटना आ रहे हैं। नितिन नबीन के स्वागत को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नितिन नवीन आज सदन की कार्यवाही में भी शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वे बांकीपुर से 5वीं बार विधायक बने हैं।
नितिन नबीन के पटना आगमन पर गांधी मैदान के बापू सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। नबीन के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक जगह-जगह विशेष व्यवस्था की गई है। राजधानी की सड़कों को पोस्टर और बैनरों से सजाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पार्टी उनके पहले बिहार आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
बिहार भाजपा ने आज प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की एक अहम बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे शुरू होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नितिन नबीन सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सुपौल में फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकाल फूंका सीएम का पुतला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


