Tamil Nadu BJP Candidates List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी (BJP) ने कैंडिडेट पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरों को मौका दिया गया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री मुरुगन समेत 27 लोगों के नाम शामिल है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को राज्य की रिजर्व अविनाशी सीट से मैदान में उतारा गया है। जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल सुंदरराजन को हाई-प्रोफाइल मायलापुर सीट से टिकट दिया गया है।

बता दें कि राज्य में एनडीए के घटक दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत और राजनीतिक दांव-पेच के बीच BJP ने आज शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें कई कद्दावर नेताओं को मैदान उतारा है, जो पार्टी के इस दक्षिणी राज्य में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के इरादे को दिखाती है।

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को राज्य की अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व अविनाशी विधानसभा सीट (SC) से मैदान में उतारा गया है। जबकि तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को हाई-प्रोफाइल मायलापुर सीट से टिकट दिया गया है। राष्ट्रीय राजनीति में खास पहचान रखने वाले इन बड़े नेताओं को टिकट देकर BJP तमिलनाडु चुनाव में अपनी चुनावी पकड़ मजबूत करना चाह रही है। हालांकि 27 प्रत्याशियों की इस लिस्ट में तमिलनाडु में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का नाम शामिल नहीं है।

जबकि कहा जा रहा है कि खुद अन्नामलाई चुनाव लड़ना चाह रहे हैं और पूर्व IPS अधिकारी खुद के लिए कोयंबटूर (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। हालांकि यहां से वनाथी श्रीनिवासन को इस सीट से मैदान में उतारा गया है। वनाथी श्रीनिवासन अभी कोयंबटूर (दक्षिण) सीट से विधायक हैं।

तमिलनाडु चुनावों के लिए BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
क्रम संख्यासीट और प्रत्याशी
1अवाडी एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
2मायलापुर (डॉ.) तमिलिसाई सुंदरराजन
3थल्ली नागेश कुमार
4तिरुवन्नामलाई सी. एलुमलाई
5रासीपुरम (SC) डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
6मोदक्कुरिची श्रीमती कीर्तिका शिवकुमार
7ऊधगमंडलम भोजराजन
8अविनाशी (SC) डॉ. एल. मुरुगन
9तिरुपुर (दक्षिण) श्री एस. थंगराज
10कोयंबटूर (उत्तर) श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन
11तिरुवरूर गोवी चंद्रू
12तंजावुर एम. मुरुगानंदन
13गंधर्वकोट्टई (SC) सी. उदयकुमार
14पुदुकोट्टई एन. रामचंद्रन
15अरंथांगी श्रीमती कविता श्रीकांत
16तिरुप्पत्तूर के.सी. थिरुमरन
17मनामदुरै (एससी) – पोन. वी. बालगणपति
18मदुरै दक्षिण – प्रो. रामा श्रीनिवासन
19सत्तूर – नैनार नागेंथ्रान
20रामनाथपुरम – जी.बी.एस. के. नागेंद्रन
21तिरुचेंदूर – केआरएम राधाकृष्णन
22वासुदेवनल्लूर (एससी) – अनंत अय्यासामी
23राधापुरम एस.पी. बालकृष्णन
24नागरकोइल एम.आर. गांधी
25कोलाचेल टी. शिवकुमार
26पद्मनाभपुरम पी. रमेश
27विलावनकोड श्रीमती एस विजयधरानी

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m