भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र से चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े समेत दो अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले एक बार फिर राज्यसभा में चुने जा रहे हैं, जबकि भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पहली बार राज्यसभा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। रामराव वाडकुटे और माया चितमन इवानते को भी उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। भाजपा ने इससे पहले आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें छह राज्यों से नौ नामों को मंजूरी दी गई थी। हालांकि इसमें महाराष्ट्र का नाम नहीं था।
बीजेपी ने आज 4 मार्च बुधवार को महाराष्ट्र में खाली हो रही सात राज्यसभा सीटों में से चार के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राज्यसभा में मौका दिया गया है। साथ ही बीजेपी ने एक बार फिर अपने कोटे से केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले को राज्यसभा में ले जाने का फैसला किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। हर दो साल में होने वाले इन चुनावों में 10 राज्यों – महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना – की 37 सीटों पर चुनाव होंगे, जहां विधानसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।
मंगलवार को जारी लिस्ट में महाराष्ट्र के नाम नहीं थे। महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने छह में से चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि यह लिस्ट आने के बाद कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात का असर बुधवार 4 मार्च को जारी राज्यसभा की लिस्ट में नजर आया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

