Actor Vijay & Trisha Krishnan: अक्सर चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस बार पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। बीजेपी तमिलनाडु चीफ नैनार नागेंद्रन (Nainar Nagendran) हाल ही में तृषा कृष्णन और एक्टर विजय को लेकर एक स्टेटमेंट दी थी। उन्होंने दोनों एक्टर्स का नाम साथ जोड़ा था। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने भी इसे लेकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि वो बदतमीजी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
मामला बढ़ने के बाद बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘ये बयान गलती से दिया गया था। ऑल इंडिया महिला विंग की चीफ वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई ने मुझसे इस मामले पर बात की हैय़ अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे दिल से अफसोस है।

एक्ट्रेस के वकील नित्येश नटराज ने स्टेटमेंट जारी की है। उन्होंने लिखा- मेरे क्लाइंट को कभी भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतने ऊंचे ओहदे पर बैठे शख्स ऐसी गलत टिप्पणी करेंगे। जब भी पॉलिटिक्स की बात आती है तृषा हमेशा न्यूट्रल रही हैं। वो सिर्फ अपने काम से पहचानी जाना चाहती हैं न कि किसी पॉलिटिकल अलायंस से। पर्सनल लाइफ को कभी भी किसी पब्लिक बातचीत विषय नहीं बनाना चाहिए. साथ ही ये उम्मीद की जाती है कि ऊंचे ओहदे पर बैठे लोग पब्लिक में बात करते वक्त बैलेंस और जिम्मेदारी रखें। तृषा का नाम ऐसे मामलों में न लाएं। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। रिक्वेस्ट है कि मेरी क्लाइंट का नाम उन मामलों में न घसीटा जाए जो उनसे रिलेटेड नहीं हैं।
बता दें की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बता दें कि बीजेपी तमिलनाडु चीफ नैनार नागेंद्रन ने विजय को जवाब देते हुए अपने बयान में कहा था- जो अपनी छत पर नहीं चढ़ सकता वो स्वर्ग जाने के सपने देख रहा है। बेचारा, बिल्कुल एक्सपीरियंस नहीं है उसे। पहले उसे अपने घर से बाहर निकलना होगा. उसे तृषा के घर से बाहर निकलना होगा तब कुछ हो सकता है। विजय और तृषा ने साथ में घिल्ली, कुरुवी, थिरुपाची, आथि और लियो जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


