ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में लगातार सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। पंजाब में कई जिलों में लगातार सुरक्षा बढ़ाने के आदेश मिल रहे हैं. इन सभी के बीच में गुरदासपुर जिले को लेकर नया आदेश जारी हुआ है जिसने लोगों में हड़कंप मचा दिया है।
हालत को देखते हुए गुरदासपुर में रात 9 बजे से 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान एक भी लाईट नहीं जलाई जाएगी। लोगों को सावधानी के साथ रहने के लिए कहा गया है। सरकार की तरफ से सभी को आदेश का पालन करने के लिए भी कहा गया है। ब्लैक आउट को लेकर जारी किया गया आदेश अगले आने वाले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

लगातार मिल रहे विस्फोटक
आपको बता दें भारत की कार्यवाही के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यही कारण है कि पंजाब में अब सिविलियन को लगातार समझाइश दी जा रही है। किसी भी तरह का विस्फोटक और हथियार देखे जाने पर तुरत पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए कही गई है। साथ ही पैनिक नहीं होने की सलाह दी गई है।
- जेडी वेंस अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं? ईरान को अपशब्द बोलकर अपनों के बीच फंसे ट्रम्प
- मातम में बदली खुशियां: शादी से पहले ही जल गया सपनों का घर, नकदी समेत सब राख, शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग
- दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में धमकी भरा ई मेल, 13 बम होने का दावा
- पंजाब में स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर
- Indian Rupee Vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त, बॉन्ड्स में भी दिखा उछाल, जानिए अपडेट्स ?
