उमेश यादव, सागर। नवरात्रि पर्व से ठीक एक दिन पहले जिले के सुरखी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बूढ़ी रानगिर माता मंदिर परिसर के पास हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। मंदिर से करीब 50 मीटर दूर प्रसाद की दुकान में हुए इस ब्लास्ट में 11 साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के पास स्थित प्रसाद की दुकान पर अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में दुकान संचालक 60 वर्षीय राधेश्याम रैकवार, उनकी पत्नी 55 वर्षीय अशोक रानी और उनकी 11 वर्षीय नातिन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: इंदौर में EV कार बनी ‘मौत’ की वजह! घर में भड़की आग-नहीं खुला इलेक्ट्रॉनिक लॉक, अंदर ही जिंदा जल गए 8 लोग, पढ़िए दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी

घायल राधेश्याम रैकवार ने बताया कि उनकी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति साउंड बॉक्स जैसा एक डिब्बा छोड़कर चला गया था। काफी देर तक जब कोई उसे लेने नहीं आया तो उन्होंने उसे दुकान के एक कोने में रख दिया। इसी दौरान उनकी नातिन ने उसे चालू किया, तभी जोरदार विस्फोट हो गया।

ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज 2 से 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: थ्रेसर मशीन की चपेट में आई महिला: सरोते से कपड़े काटकर बचाई जान, हालत नाजुक

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और एफएसएल टीम को बुलाकर सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इधर, मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज मिलने की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें मंदिर परिसर में ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। हालांकि इस वायरल मैसेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कलयुगी मां ने ममता को किया शर्मसार: कृषि विभाग की बाबू ने मासूम बेटी को फेंका था ट्रेन के सामने, हालत गंभीर

गौरतलब है कि रानगिर माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां विशाल मेला लगता है। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि साउंड बॉक्स जैसी वस्तु में विस्फोट हुआ है। बॉम्ब स्क्वॉड और एफएसएल टीम इकठ्ठा कर जांच की जा रही है, साथ ही मंदिर के पुजारियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m