अभय मिश्रा, मऊगंज। रंगों का त्योहार होली जहाँ खुशियां लेकर आता है, वहीं मऊगंज जिले के हनुमना से एक ऐसी खबर आई जिसने उत्सव के रंग को खून से लाल कर दिया। हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष इस कदर भिड़े कि लाठी, डंडे और पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प में 55 वर्षीय रघुवीर पटेल की जान चली गई, जिसके बाद पूरा गांव आक्रोश की आग में जल उठा। प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और भारी पुलिस बल को मौके पर उतरना पड़ा।
READ MORE: मंडला में बच्चा चोर अफवाह पर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई: वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी सख्त चेतावनी
मऊगंज का ढाबा गौतमान गांव… जहाँ होली की सुबह रंगों से नहीं, बल्कि चीख-पुकार और पत्थरों की गूंज से हुई। एक साल पहले हुई गडरा हिंसा का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि पुरानी रंजिश की आग ने फिर से पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। पटेल और साकेत परिवार के बीच मामूली विवाद ने ऐसा रौद्र रूप अख्तियार किया कि देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
विवाद के दौरान जमकर टांगियां और पत्थर चले। सिर पर पत्थर लगने से 55 वर्षीय रघुवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में हनुमना से रीवा रेफर किया गया, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान रघुवीर पटेल ने दम तोड़ दिया। जैसे ही शव गांव पहुँचा, लोगों का सब्र जवाब दे गया।
READ MORE: पुरानी रंजिश में हिंसक झड़पः बदमाश ने फेंका देसी बम, दहशत का माहौल, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। स्थिति तब नियंत्रण से बाहर होने लगी जब उत्तेजित भीड़ ने दूसरे पक्ष के घरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और बस्ती की ओर बढ़ने लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज एसडीओपी सचि पाठक खुद मोर्चे पर उतरीं। जिले के तमाम थानों की पुलिस फोर्स ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। घंटों चली समझाइश और प्रशासन के कड़े आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। फिलहाल गांव में सन्नाटा है, लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

