सुशील सलाम, कांकेर। जमीनी विवाद में पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 27 में एक परिवार पर 10 से 12 लोगों ने हमला किया. इस हिंसक झड़प में एक शख्स बृजेश मजूमदार की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पखांजूर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.