झारखंड की रांची के सोनाहातू में अवैध संबंधों के चलते 25 वर्षीय हरिहर महतो नामक युवक की उसकी ही पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने बर्बरतापूर्वक हत्या कर डाली. उनका शव कांची नदी किनारे सिर कटा और प्राइवेट पार्ट कटा मिला। दो साल पुराने प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में लिया है। मृतक का एक महीने का बेटा है, जिससे परिवार में गहरा शोक है। आरोपियों ने युवक का सिर और प्राइवेट पार्ट काटकर शव कांची नदी किनारे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया है.

जहां पूरी दुनिया इस समय वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) को प्रेम के उत्सव के रूप में मना रही है, वहीं राजधानी रांची (Murder In Jhansi) से सटे सोनाहातू इलाके में प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.

घटना सोनाहातू थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव की है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरिहर महतो के रूप में हुई है, जो 31 जनवरी की शाम से लापता था. परिजनों की तलाश के बीच, 8 फरवरी की शाम को कांची नदी के किनारे से पुलिस ने हरिहर का शव बरामद किया. शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई. हत्यारों ने पहचान छिपाने और प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से सिर को काटकर अलग फेंक दिया था और प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था.

रांची में अवैध संबंधों के कारण होने वाली यह पहली घटना नहीं है. इससे कुछ दिन पहले ही (24 जनवरी को) डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला में तौकीर अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बताया जा रहा है कि शादीशुदा हरिहर महतो का गांव की ही सुलोचना देवी के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब सुलोचना के पति छत्रपति को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने हरिहर को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 31 जनवरी की शाम, सुलोचना ने साजिश के तहत हरिहर को मिलने के बहाने कांची नदी के किनारे बुलाया. वहां छत्रपति पहले से ही हथियार लेकर घात लगाए बैठा था. नदी किनारे दोनों ने मिलकर हरिहर पर हमला किया. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया.

मृतक हरिहर महतो भी शादीशुदा था और उसका एक छोटा बच्चा है. इस घटना के बाद पूरे डोमाडीह गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए दंपति से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस क्रूर कृत्य में कोई और भी शामिल था.

सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रेमिका और उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) भेज दिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है। मामले की हर बारीकी की गहराई से छानबीन की जा रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m