कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के मदन महल इलाके में बाइक सवार 8 से 10 बदमाशों का खूनी खेल से इलाका दहल गया। बदमाशों ने नाबालिग को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। समाचार के लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।

रफ्तार का कहरः निजी बस पलटने से 1 मौत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

दरअसल घटना थाना क्षेत्र और शुभम हॉस्पिटल के पास की है, जहां बदमाशों ने घेरकर हमला किया। फिल्मी स्टाइल में 5 बाइक पर सवार बदमाशों ने नाबालिग को चाकुओ से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बने: सांसद डॉ. सोलंकी ने संसद में बताया- आदिवासी पहचान बचाना राष्ट्रीय जिम्मेदारी,

मृतक की पहचान ऋषभ राजपूत

मृतक की पहचान ऋषभ राजपूत के रूप में हुई है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की वारदात के बाद इलाके में भारी दहशत है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मृतक घमापुर थाना अंतर्गत सिद्धबाब लालमाटी इलाके में रहता था। पुलिस मामले जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आशीष जैन, सीएसपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m