सोहराब आलम, मोतिहारी। राजस्थान के भिवाड़ी में पिछले दिनों एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में पूर्वी चंपारण के 7 लोगों की मौत हो गई थी। घटना इतना भयानक था की मृतक 7 मजदूरों के शव की पहचान करना भी मुश्किल था। हालांकि राजस्थान जिला प्रशासन द्वारा सभी मृतक का उनके परिजनों संग डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसके बाद में उनकी पहचान हो सकी।

मृतकों की पहचान होने के बाद राजस्थान से सातों मजदूरों के शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में आज रविवार को मोतिहारी लाया गया, जहां उनके परिजनों को शव सौंपा गया। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजस्थान के तहसीलदार और मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार ने बताया कि, राजस्थान से 7 मजदूरों के शव को लाया गया है और उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।

वही पूर्वी चंपारण के चिरैया के लेबर अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि, सरकार की तरफ से जो भी सहायता देनी है। वह सहायता मृतकों के परिजनों को हम लोग देने का काम करेंगे। वहीं, हरसिद्धि के लेबर अधिकारी मासुम रजा ने बताया कि, पांच मजदूर हरसिद्धि के हैं, उनकी पहचान की गई है। उनके कागजात की जांच करने के बाद उनको भी सरकार के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि को जल्द से जल्द देने का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अमृत सरोवर में मिला बोरे में बंद शव, पहचान की कोशिश जारी, जांच में जुटी पुलिस