Patna News: पटना में एक पूर्व (IAS) अधिकारी के आवास पर तैनात केयरटेकर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचना तुषार कुमार (21) के रूप में हुए है, जो मूल रूप से वैशाली जिले का रहने वाला था। तुषार का शव घर के खुले हिस्से में लोहे की रॉड के सहारे फंदे से लटकते हुए मिला। पूरा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने युवक की मौत के पीछे प्रेम-प्रसंग को कारण बताया है। परिजनों के अनुसार तुषार गांव के ही एक युवती से प्रेम करता था, जिसकी शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई थी।

इस बात की जानकारी होने के बाद से ही वह गहरे तनाव में था। दावा है कि इस बात से आहत होकर उसने खुदकुशी की होगी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस परिजनों के बयानों की भी जांच कर रही है। घटना के हर पहलू को सुलझाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, अर्धनिर्मित हथियार समेत कई अवैध सामान बरामद