अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृतक शिक्षिका सरस्वती देवी कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में स्थापित थी। मृतक शिक्षिका सरस्वती देवी का शव डीडीयू मुगलसराय सासाराम रेलखंड के मुंह कुम्हऊ स्टेशन के पास बरामद हुआ है। उनकी उम्र लगभग 52 साल थी।
अचानक स्कूल से गायब हो गई थी शिक्षिका
मृतक शिक्षिका का साल 2007 से प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में तैनात थी, जो कैमूर जिला के बेलाव थाना के बहेरा गांव के रहने वाली थी। उनका मायका रोहतास जिला के शिवसागर थाना के किरहिंडी था। मृतक शिक्षिका सरस्वती देवी के पति सुनील पासवान ने बताया कि, हर रोज की तरह आज भी वह अपनी पत्नी को बाइक से स्कूल पर सुबह-सुबह पहुंचा कर चले आए थे। बाद में वह स्कूल से अचानक गायब हो गईं। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने उन्हें इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सरस्वती देवी अपना बैग स्कूल में ही छोड़कर विद्यालय से कहीं चली गई थी। बाद में छानबीन एवं खोज करने पर पता चला कि वह अपने मायके के पास स्थित की किरहिंडी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर उनका शव बरामद हुआ है। वह रेल से कट गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शिवसागर थाना की पुलिस ने शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस
सरस्वती देवी स्कूल से किन हालात में किरहिंडी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंची? पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर शिक्षिका के मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम का माहौल छा गया। घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- तालाब में तैरता मिला सगे भाई-बहन का शव, परिजनों में पसरा मातम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

