अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास के बाहर संदिग्ध बम फेंकने की कोशिश की गई. यह घटना ग्रेसी मेंशन के बाहर हुई, जहां अचानक धुआं और आग जैसी स्थिति देखी गई. मौके पर मौजूद लोगों में डर और भगदड़ का माहौल बन गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया, जबकि कुल छह लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना दो विरोधी प्रदर्शनकारी समूहों के बीच झड़प के दौरान हुई, जिसने माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण बन गया. स्वतंत्र समाचार एजेंसी फ्रीडमन्यूज़ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में गिरफ्तारी से कुछ ही समय पहले एक संदिग्ध दूसरे को बम सौंपता दिख रहा है.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर हुए बम हमले के प्रयास में पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा है. पुलिस जांच कर रही है कि हमले के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया था. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) ने मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर हुए बम हमले के प्रयास में 2 संदिग्धों की पहचान की है.

मेयर ममदानी और उनकी पत्नी रमा दुवाजी सुरक्षित हैं. मेयर के प्रवक्ता ने लैंग द्वारा आयोजित सभा को घृणित और इस्लाम विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि यह घटना उन दोनों को रोजाना मिलने वाले खतरों की याद दिलाती है.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बरामद उपकरण में काले टेप से लिपटा एक जार था जिसमें नट, बोल्ट, पेंच और एक फ्यूज भरा हुआ था. रमजान के पवित्र महीने के दौरान दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति जेक लैंग द्वारा आयोजित इस्लाम विरोधी प्रदर्शन और एक बड़े जवाबी विरोध प्रदर्शन के बीच झड़प के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसके कारण 2 संदिग्ध उपकरणों में आग लगाई गई और उनका इस्तेमाल किया गया.

सीएनएन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर टिस्क के हवाले से बताया कि इस घटना की भयावहता को दर्शाते हुए उन्होंने कहा, “प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए. एनवाईपीडी कमिश्नर जेसिका एस टिस्क ने बताया कि फुटबॉल से थोड़े छोटे आकार की इन चीजों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे असल में काम करने वाले विस्फोटक थे या नकली थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m