पंजाब के अमृतसर में बम फटने की घटना हुई है। यह धमाका बायपास पर हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बम एक व्यक्ति के हाथ में फट गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक मजीठा रोड बाईपास के पास मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले के दोनों बाजू कलाइयों से उपर तक धमाके साथ उड़ गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी।

बम धमके से लोग दहशत में आ गए हैं। बम को लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धमाका कोई आतंकी संगठन या गैंगस्टर के द्वारा नहीं किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

