अमृतसर। अमृतसर में मंगलवार को तड़के सवा तीन बजे इस्लामाबाद थाने में धमाके की खबर सामने आई है।
अचानक रात में हुए इस धमाके ने चारों तरफ सनसनी फैला दी है. थाने में जब धमाका हुआ तब वहां पर कर पुलिस वाले सोए हुए थे लगातार एक के बाद एक पंजाब में हो रहे ग्रेनाइट विस्फोट और बम धमाके सुरक्षा पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं।
इस घटना को लेकर विदेश में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर की है। हमले की जांच के लिए सेना की एक टुकड़ी भी थाने में पहुंची है। थाने में की जा रही जांच में कुछ जानकारी बाहर आने की संभावना है। पुलिस वालों की माने तो यहां पर बमनुमा कोई चीज़ फेक कर धमाका किया गया है। कैमरे के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा जा रहा है इसमें कोई सुराग मिलने की गुंजाइश है। लोगों ने बताया कि धमाके के बाद संतरी पोस्ट के साथ सीमेंट की टीन की छत को हल्का सा नुकसान हुआ है। दीवार की चार-पांच ईंटें भी उखड़ गई। थाने के ठीक बिल्कुल सामने घरों के कांच भी चटक गए है।

आपको बता दें कि इसके पहले भी अमृतसर में जिले में चार थानों में धमाके हुए हैं। इसके बाद ही बीते दिन थानों में सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए जा रहे थे लेकिन इन सब के बीच में मंगलवार तड़के फिर से बम विस्फोट की खबर ने सभी को चौंका दिया है।
- 14 अप्रैल को PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
- RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में रूकी बारिश, मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- ‘कुछ धूर्त लोग….’, तेजस्वी द्वारा शराबबंदी पर सवाल उठाए जाने पर भड़के अशोक चौधरी, SC-ST एक्ट का हवाला देते हुए कही ये बड़ी बात
- IPL 2026: CSK ने बेंच पर बिठा रखा है 254 विकेट लेने वाला जादुई स्पिनर, अब भी बचा सकता है डूबती लुटिया, ऐसे होगी प्लेऑफ में एंट्री
- महिलाओं को हर महीने 2 हजार, किसानों को 15 हजार… पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो

