अजय शास्त्री, बेगूसराय। बिहार में एक साथ 5 सिविल कोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। बेगूसराय जिला जज को मिले धमकी भरे ई-मेल में भागलपुर, गया, सीवान, बेगूसराय, और मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की सूचना मिलते ही सभी सिविल कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

बेगूसराय जिला जज को मिली धमकी

बेगूसराय जिला जज ने धमकी भरे ई-मेल की जानकारी पुलिस को दी और कोर्ट परिसर को खाली कराने का निर्देश दिया। माइक ऐलान के जरिए सभी वकीलों को उनके चैंबर से निकलकर बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया। वहीं, मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल टीम की तैनाती की गई, जो संघन जांच करने के साथ ही हर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रख रही है।

भागलपुर कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

धमकी मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर कोर्ट परिसर को भी पूरी तरह से खाली करा दिया गया। वहीं, कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मेटल डिटेक्टर के जरिए जांच की जा रही है वहीं बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

एहतियातन फिलहाल कोर्ट परिसर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।धमकी की सूचना मिलते ही व्यवहार न्यायालय परिसर में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है वहीं ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है।

पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

बिहार के मुजफ्फरपुर में कोर्ट में बम ब्लास्ट करने की सूचना ई-मेल पर दिया गया। ई-मेल पर 1:45 पर दो सुसाइड बम और तीन जहर बम ब्लास्ट करने की सूचना दी गई। सूचना देने वाले ने अंतिम में पाकिस्तान करुणा निधि साजिश जिंदाबाद लिखे थे और अंत में कानीमोजेही थिवेदिया लिखा था।

बम की सूचना पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह तत्काल अपने चैंबर से निकालकर सभी न्यायाधीशों को चैंबर से निकलने एवं खाली करने का निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कार्यालय को भी और न्यायाधीश के चेंबर और वकालत खान को भी खाली करने का निर्देश दिए। पूरा कोर्ट कैंपस को खाली करया गया और तेज गति से जांच अभियान शुरू हो गया।

टाउन ए एसपी डॉक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में जिला जज के चेंबर न्यायाधीश के चेंबर बैठक स्थल जिला जज के कार्यालय को सघन जांच किया गया जांच में स्नैफर डॉग और बम डिटेक्ट यंत्र के द्वारा छानबीन और जांच किया गया लेकिन अभी तक कोई संदेहास्पद या बम मिलने की सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- बिहार के जहानाबाद में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने किया पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल