प्रतीक चौहान, रायपुर/रायगढ़। रेलवे के बिलासपुर रेलवे मंडल से बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक रायगढ़ RPF पोस्ट के आरक्षक ने दूसरे आरक्षक को गोली मारी है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और RPF के उच्च अधिकारी रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं.


हालांकि इस मामले में अब तक RPF की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. जिस आरक्षक को गोली लगी है, उसका नाम पी.के. मिश्रा बताया जा रहा है. गोली मारने वाले आरक्षक ने 3 राउंड फायर उक्त आरक्षक के कनपटी पर सटाकर की. दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस होने की बात सामने आई है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई है.

इन्हें भी पढ़ें:
- बाबा’राज’ में बचना मुश्किल है! बड़ी आतंकी साजिश को UP ATS ने किया नाकाम, पाकिस्तान से संचालित गिरोह का हुआ भंडाफोड़
- TRANSFER BREAKING : उत्तराखंड में 4 IPS अफसरों का तबादला, आदेश जारी
- चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर धमाका : चरणजीत चन्नी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- जहां अमित शाह का सीधा नियंत्रण, वहां बम क्यों चल रहे?
- शर्मनाक: अस्पताल में इलाज कराने आई बच्ची के साथ दुष्कर्म! गंदा काम करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
- बिना प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटी AAP: एमपी प्रभारी ने किया कार्यालय का शुभारंभ, कहा- बीजेपी और कांग्रेस ने बारी-बारी से लूटा

