Rajasthan News: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए जा रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा सवाईमाधोपुर एक्सप्रेसवे पर हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी कार्यकर्ता जयपुर में होने वाली PM Modi की रैली में जा रहे थे. कुस्तला टोल के पास Expressway पर गलत साइड से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में 4 से 5 लोग घायल हो गए.
घायलों की पहचान BJP कार्यकर्ताओं के रूप में हुई है. इनमें से गंभीर रूप से घायल जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया और मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी को जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है. वहीं, जयप्रकाश सांवरिया और सुरजीत सिंह सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है. हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें
- Indore Fire Accident: सीएम डॉ मोहन ने इंदौर अग्निकांड पर जताया दुख, कहा- इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे सुरक्षा के लिए अच्छे लेकिन कभी-कभी मुसीबत…
- राज्यसभा चुनाव, बिहार कांग्रेस में वोट चोरी पर घमासान, विधायक बोले- राजेश राम के कहने पर नहीं दिया वोट, अध्यक्ष का पलटवार- मनोज विश्वास ने की गद्दारी
- UPSC में चयन का झूठा दावा कर बना हीरो, जुलूस निकला, सम्मान मिला… फिर एक QR कोड ने खोल दी पोल, अब कार्रवाई की तैयारी
- भोपाल में बड़ा बैंक घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से 33 लाख का लोन, पहले से नीलाम हो चुकी संपत्ति दोबारा गिरवी दिखाई; ईओडब्ल्यू ने किया 6 आरोपियों पर केस दर्ज
- CM नीतीश के दिल्ली रवाना होने से बिहार में पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अफसरों का हुआ तबादला
