महाराष्ट्र के नाशिक में फर्जी ज्योतिषी अशोक खरात का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि इस बीच शहर में एक और सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल सामने आया है. एक कारोबारी पर 100 से अधिक महिलाओं के साथ कथित यौन शोषण के आरोप लगे हैं. पुलिस जांच में उसके पास से 200 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं. आरोपी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर फंसाता था और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की आशंका है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी व्यवसायी रविंद्र एरंडे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नाशिक में भोंदू बाबा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर एक और सनसनीखेज स्कैंडल से हिल गया है. इस बार एक कारोबारी पर 100 से अधिक महिलाओं के कथित यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र एरंडे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, नाशिक के सातपुर इलाके में एक कारोबारी रविंद्र ने अपने ऑफिस से एक टैब चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी.
जब यह टैबलेट आरोपियों के हाथ लगा, तो उन्होंने उसमें मौजूद करीब 200 वीडियो देखकर व्यवसायी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने व्यवसायी को धमकी दी कि यदि उन्हें 12 लाख नहीं दिए गए, तो वे सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
ब्लैकमेल से परेशान व्यवसायी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद सतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. आरोपियों को 10,000 की पहली किस्त लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया. फिलहाल चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.
जांच में खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति ने चोरी और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी, वह खुद महिलाओं से योन शोषण का आरोपी है. पुलिस को जब्त किए गए टैब से 200 अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर दरिंदगी की गई.
शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन आपत्तिजनक वीडियो को ब्लू फिल्म के रूप में बेचा जाता था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले गए. इस एंगल से पुलिस गहराई से पड़ताल कर रही है.
इस मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि पीड़ित महिलाओं में आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाएं और घरेलू कामगार शामिल बताई जा रही हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और ठिकानों की भी जांच तेज कर दी गई है.
आरोप है कि रविंद्र एरंडे जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद वह नाशिक और इगतपुरी के अलग-अलग होटलों में उनके साथ दरिंदगी करता था और चुपके से वीडियो भी बनाता था. पुलिस ने टैब के अलावे चार मोबाइल, दो पेनड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किए हैं. इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

