मेरठ. थाना इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में BSF जवान की हत्या कर दी गई है. जवान को सरेआम गोली मारी गई है. जवान का नाम नैन सिंह बताया जा रहा है. जिसके सिर पर गोली लगी. बताया जा रहा है कि पड़ोसी से विवाद के बाद जवान की हत्या की गई है. सरेआम हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें : मौत से सामना : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 घायल, एक लड़ रही जिंदगी की जंग