Nirmala Sitharaman Saree Colour: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे केंद्रीय बजट 2026-27 (Budget 2026) पेश करेंगी। यह उनका लगातार रिकॉर्ड नौवां बजट है। बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण की साड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। दरअसल बजट के मौके पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उसमें भारत की संस्कृति की छाप दिखती है।
इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2026 के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। यह तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई की विरासत दिखाती है। यह बैंगनी कट्टम कांजीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे भूरे के चेक यानी कट्टम हैं। कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागे का काम किया गया है। वित्त मंत्री खुद तमिल हैं। इसलिए उन्होंने अपने गृह राज्य की साड़ी पहनी।

बता दें कि अगले कुछ महीने में बंगाल के साथ ही तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी इस बार उम्मीद की नजर से देख रही है। लिहाजा तमिलनाडु के मतदाताओं को देखते हुए बजट में इस बार तमिलनाडु के लिए खास पैकेज हो सकता है। मोदी सरकार के इस बजट में तमिलनाडु, केरल, बंगाल और असम का तड़का देखने को मिल सकता है।
पिछले बजट में पहनी थी ‘मधुबनी पेंटिंग’ की साड़ी
बता दें कि इससे पहले साल 2025 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिहार की ‘मधुबनी कला’ से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आई थी। ये साड़ी उन्हें पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। साड़ी पर ‘मछली’ का डिजाइन बना था जो कि सुख, समृद्धि और विकास का प्रतीक था।
बजट में क्या होगा सस्ता क्या महंगा
आपकी थाली की सब्जी से लेकर आपके स्मार्टफोन तक, ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है, न कि वित्त मंत्री। बजट में तो बस इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से कुछ सामान ऊपर-नीचे होते हैं। इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं। सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।
राष्ट्रपति ने बजट पेश करने की अनुमति दी
निर्मला सीतारमण कर्तव्य भवन (वित्त मंत्रालय) के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं हैं। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति मांगी है। राष्ट्रपति ने बजट पेश करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अब वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


