Union Budget 2026 Speech Live: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वां Budget 2026 पेश कर रही हैं। Union Budget भाषण में उन्होंने टैरिफ वार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज हम एक ऐसे माहौल का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षीयता खतरे में है, साथ ही संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि नई तकनीकें उत्पादन प्रणालियों को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत महत्वाकांक्षा और समावेशिता के बीच संतुलन बनाते हुए विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास से कदम बढ़ाता रहेगा।
निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि भारत को वैश्विक बायो-फार्मा निर्माण केंद्र बनाने के लिए, मैं बायो फार्मा शक्ति योजना का प्रस्ताव रखती हूं, जिसमें अगले 5 सालों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का India Budget रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना जैविक दवाओं और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाएगी।’ साथ ही वित्त मंत्री ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करने के साथ-साथ टेक और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि, सरकार का ख़ास फोकस 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास पर होगा।
5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का विकास पर जोर होगा- वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में मैं सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं।
एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आयुर्वेद पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। पशुओं के डॉक्टर बनाए जाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पशु चिकित्सा के लिए सरकार सब्सिडी भी देगी। पशुओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है।
एसएमई विकास के लिए 10 हजार करोड़ की निधि का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लघु, मध्यम उद्यमों को चैंपियन बनाना और सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान करना लक्ष्य होगा। 10 हजार करोड़ रुपये के समर्पित एसएमई विकास निधि की शुरुआत होगी। आत्मनिर्भर भारत कोष में अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। ट्रेड्स (TReDS) के साथ एमएसएमई के लिए 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्धता पेशेवर सहायता दी जाएगी। दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में ‘ कॉरपोरेट मित्रों’ का कैडर तैयार करना, इस कैडर से किफायती लागत पर एमएसएमई को अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
PROI के लिए निवेश के नियम हुए आसान- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के बाहर रहने वाले व्यक्तिगत निवासियों (PROI) को पोर्टफोलियो निवेश योजना (PIS) के माध्यम से सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों के इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही, PROI के लिए निवेश की सीमा को 5% से बढ़ाकर 10% करने का प्रस्ताव है।
कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज के लिए 20,000 करोड़ रुपये का आवंटन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) प्रौद्योगिकियों के विस्तार और विभिन्न अंतिम-उपयोग अनुप्रयोगों में उच्च तत्परता स्तर प्राप्त करने के लिए मैं अगले 5 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव करती हूं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


