पनबस-पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी वजह से 20 व 22 मई तक बसों कुछ आवाजाही बंद रहेगी, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
पनबस-पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि सरकार योजना की घोषणा कर रही है पर समय पर विभाग से पैसा नहीं आ रहा है, इसके साथ ही और भी कई तरह की परेशानियां हैं, जिसके कारण यूनियन ने बड़े पैमाने में विरोध का फैसला लिया है।
पनबस-पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन
पुतला दहन और विरोध रैलियों का सिलसिला 15 मई से शुरू होगा। इसके साथ ही वे हर दिन अलग अलग शहरों में बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। यूनियन नेताओं का कहना है कि बार-बार बैठकों के माध्यम से उन्हें आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन मांगों को लागू करने के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस चक्का जाम के दौरान परिवहन मंत्री समेत विभिन्न मंत्रियों के घरों का घेराव भी किया जाएगा।
- MP के युवक की कनाडा में हत्या: पढ़ाई के लिए गए गुरकीरत सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार
- दिल्ली में LPG की कमी से हाहाकार: अटल कैंटीन और रैन बसेरों में भोजन संकट, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
- आरटीआई से घोटाले का खुलासा : मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी, जेम पोर्टल दरकिनार कर मैनुअल दिया गया ठेका
- पश्चिम बंगाल में एक्शन में चुनाव आयोग, ताबड़तोड़ तबादले… चुनाव अधिकारियों की छंटनी शुरू, DGP समेत 4 IPS अफसरों को बदला
- CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक! सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होते ही मचा हड़कंप, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कराई FIR, पीसीसी चीफ बैज ने सरकार को घेरा

