पंजाब के लुधियाना में बीती रात सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए एक सर्राफा कारोबारी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर करीब 3 लाख रुपये बिखेर दिए। जब उससे ऐसा करने का कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि वह जुआ खेलने गया था। इस दौरान जुआ खेलने वाले लोगों ने उससे 7 लाख रुपये लूट लिए। अब उसके पास सिर्फ 3 लाख रुपये बचे हैं। उन्होंने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार किया।
सर्राफा कारोबारी विक्की आनंद (शंकर) ने बताया कि वह अपने साथी के साथ साउथ सिटी रोड स्थित रॉयल ब्लू नाम के होटल में जुआ खेलने गया था। सट्टा लगाते समय कुछ पैसों को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद जुआ खेल रहे लोगों ने उसकी पिटाई करके उससे 7 लाख रुपये छीन लिए। पिस्तौल का बट उसके माथे पर मारा गया, जिससे वह घायल हो गया।
दूसरी ओर, जैसे ही विक्की आनंद (शंकर) इस मामले की शिकायत करने के लिए चौकी रघुनाथ एनक्लेव गया, पुलिस ने उसके बयानों पर शिकायत दर्ज की, लेकिन पुलिस ने उसे भी रात 12:30 बजे हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे थाना सराभा नगर के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोई भी व्यक्ति जो जुआ खेलता है, वह कानूनी अपराध करता है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के अनुसार जिस जगह पर जुआ खेला जा रहा था, वहां 18 लोग मौजूद थे और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

