पंजाब की चार विधानसभा सीटों—बर्नाला, गिदड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल के लिए आज चुनाव आयोग मतदान की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। लोकसभा चुनावों के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं।
बर्नाला से मीत हेयर विधायक थे, जो संगरूर से सांसद चुने गए। चब्बेवाल से डॉ. राज कुमार विधायक थे, जिन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा विधायक थे, जिन्होंने गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव जीता, जिसके कारण यह सीट भी खाली हो गई.

गिदड़बाहा सीट की बात करें तो यहां से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विधायक थे। उन्होंने लुधियाना से रवनीत बिट्टू के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जिसके बाद गिदड़बाहा सीट भी खाली हो गई और अब यहां उपचुनाव होने जा रहे हैं।
राजनीतिक दलों ने कसी कमर
उपचुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर वड़िंग गिदड़बाहा में सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुखबीर बादल भी गिदड़बाहा के लोगों से संपर्क साध रहे हैं।
- घर के बाहर जूते चप्पल उतारने की है आदत, तो मुसीबत में डाल सकती है ये …
- ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
- ईरान युद्ध को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रम्प पर भड़कीं, कहा- अमेरिका ने विश्व पटल पर अपना प्रभाव खो दिया
- MBBS रिजल्ट में गड़बड़ीः हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण मिले गलत नंबर
- नीतीश सरकार को लेकर तेजस्वी यादव बोले- बिहार में लोकतंत्र नहीं, तंत्र-मंत्र की सरकार

