उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल महीने में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर CEO, राजस्थान नवीन महाजन ने उत्तराखण्ड पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए. देहरादून में सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नवीन महाजन ने हाल में ही राजस्थान में संपन्न एसआईआर के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया.
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड के सभी अधिकारियों सहित सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ, अपर जिला अधिकारियों, नेशनल और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT, SLMT) ने भी प्रतिभाग किया. बैठक ने दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है. जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमीं है, संबंधित अधिकारियों को टाइमलाइन देते हुए ससमय मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : Kumbh Mela 2027 : सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एमएम तिवारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एनके मीणा, देहरादून जनपद के सीडीओ अभिनव शाह, सहित सभी जनपदों जनपदों के डिप्टी डीईओ और अपर जिला अधिकारियों, नेशनल एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स एसएलएमटी, एनएलएमटी ने भी प्रतिभाग किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

