Canada PM Mark Carney India Visit: कनाडा भारत को यूरेनियम (Uranium) देगा। साथ ही डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में भी दोनों देश सहयोग करेंगे। पहली बार भारत पहुंचे कनाडा पीएम मार्क जे कार्नी भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की द्विपक्षीय बैठक में इसपर मुहर लगी है। प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर बातचीत हुई है। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों के लिए एमओयू किया गया है। इससे दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पीएम मोदी ने कहा- सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में, हमने यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक ऐतिहासिक समझौता किया है। इसके अतिरिक्त, हम छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों और उन्नत रिएक्टर प्रौद्योगिकियों के विकास पर सहयोग करेंगे। कृषि, कृषि प्रौद्योगिकी और खाद्य सुरक्षा में मूल्यवर्धन करना भी हमारे लक्ष्यों में शामिल है।

दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 2 मार्च तक भारत दौरे पर हैं। आज सोमवार को उनकी मुलाकात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। हैदराबाद हाउस में दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई। इस मौके पर दोनों नेताओं ने हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर उनके बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कनाडा यूरेनियम देगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि कनाडा से 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य है।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत में भारत-कनाडा पल्स प्रोटीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास और रिश्तों की परिपक्वता का प्रतीक है। हम रक्षा उद्योगों, समुद्री डोमेन जागरूकता और सैन्य आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। इसी उद्देश्य के लिए आज हमने भारत-कनाडा रक्षा संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया है।

10 साल का यूरेनियम सप्लाई समझौता

PM कार्नी के इस दौरे का सबसे बड़ा मकसद भारत-कनाडा के बीच 10 साल का यूरेनियम सप्लाई समझौता है। बताया जा रहा है कि यह डील करीब 3 अरब डॉलर की हो सकती है। कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक देश है। भारत और कनाडा के बीच न्यूक्लियर कोऑपरेशन एग्रीमेंट 2013 में लागू हुआ था, जिसके बाद कनाडा ने भारत को यूरेनियम सप्लाई शुरू की थी। भारत अपने तेजी से बढ़ते परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए और अधिक यूरेनियम खरीदना चाहता है।

भारत-कनाडा की साझेदारी देगी दुनिया को नए वैश्विक समाधान”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत-कनाडा नवाचार साझेदारी के साथ हम विचारों को वैश्विक समाधानों में बदलेंगे। मैं पिछले महीने भारत में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट’ की सफलता में कनाडा के बहुमूल्य योगदान के लिए प्रधानमंत्री कार्नी को धन्यवाद देता हूं। हम AI के साथ-साथ क्वांटम, सुपरकंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर्स में सहयोग बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, “आज क्रिटिकल मिनरल्स पर हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन आपूर्ति श्रृंखला की लचीलापन को मजबूत करेगा। अंतरिक्ष क्षेत्र में हम दोनों देशों के स्टार्टअप्स और उद्योगों को जोड़ेंगे। ऊर्जा क्षेत्र में हम अगली पीढ़ी की साझेदारी बना रहे हैं, जो हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण पर विशेष जोर देगी।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m