लुधियाना। लुधियाना में दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान निखिल गोयल के रूप में हुई है। इस मौत का कारण एक कार में बैठा एक लापरवाह व्यक्ति बना है जिसने अचानक कार का गेट खोल दिया और निखिल की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक निखिल अपनी बाइक पर सवार होकर पास के हलवाई से पनीर लेने जा रहा था। इस दौरान सड़क पर कार का दरवाजा खोलते ही वह उसमें टकरा गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा जैसे ही वह साहनेवाल चौक पर पहुंचा तो उस दौरान वहां मौजूद स्विफ्ट कार में दो लोग बैठे हुए थे। जैसे ही वह कोहाड़ा साइड मुड़ने लगा तो अचानक से कार में बैठे व्यक्तियों ने लापरवाही से कार का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा से टकराकर निखिल बाइक सहित गिर गया। दूसरी तरफ सड़क पर आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई।

परिवार में टूटा दुख का पहाड़
निखिल की मौत से उसके परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया है। घर के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि निखिल उनके साथ इतना जल्दी छोड़कर जाएगा लेकिन इस एक्सीडेंट ने लोगों को बड़ी सीख दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से कार भी बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 285,106,324(4),324(5)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



