कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर के सिंधिया छत्री परिसर में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस पूरे मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की है।

ईद पर नफरत की नसीहत पर मुस्लिमों की अपीलः सबसे करें खरीदी, नफरती लोगों को दे जवाब,

सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए

दअरसल सिंधिया छत्री में जीर्णोद्धार कार्य महाराष्ट्र की एक एजेंसी द्वारा कराया जा रहा था। ठेकेदार उदय योगे निवासी उदयजी की पायगा ने मजदूरों को काम पर लगाया था। जिनमें बहोड़ापुर निवासी रवि प्रजापति भी शामिल था। आरोप है कि रवि को मंदिर की छत पर काम के लिए भेजा गया था। लेकिन उसे किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण-जैसे हेलमेट या सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

इलाज के दौरान मौत हो गई थी

घटना 10 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे की है। जब रवि मंदिर की छत के गोल हिस्से की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया था हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। साथी मजदूर उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मजदूरों के बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m