राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नकद चंदा बंद होगा। अब ऑनलाइन और चेक से ही भाजपा की सहयोग निधि जमा होगी। सहयोग निधि को लेकर बीजेपी की आज बड़ी बैठक हो रही है। क्षेत्रीय संगठन महमंत्री अजय जामवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सम्भागीय प्रभारी और जिला प्रभारियों की बैठक ले रहे हैं।

छात्र का 1 साल बर्बादः प्रवेश पत्र में दिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा था, फिर भी नहीं दिया प्रवेश,

15 मार्च तक अभियान चलेगा

कल से अभियान शुरू होगा। पार्टी सिर्फ चेक, आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए पार्टी के खाते में ऑनलाइन पैसा लेगी।
15 मार्च तक अभियान चलेगा। जिला स्तर पर पार्टी के बैंक खाते में पैसा जमा नहीं होगा। सीधे प्रदेश स्तर के खाते में राशि आएगी, इसके बाद उसे जिलों को भेजा जाएगा।

अधिक राशि बिना पेन नंबर के नहीं ली जाएगी

बीस हजार रुपए या इससे अधिक की राशि बिना पेन नंबर के नहीं ली जाएगी। चेक से चंदा देने वालों की सूची बनेगी, इसमें नाम-पता, बैंक का नाम-पता व चेक-बुक नंबर होगा। सहयोग निधि का अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू होगा। पिछले साल स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के शताब्दी वर्ष पर समर्पण निधि जुटाई गई थी, जो करीब 100 से अधिक थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m