Cash from Credit Card: आजकल ज़्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. क्रेडिट कार्ड से भुगतान (पेमेंट) करने के कई फायदे होते हैं, जैसे डिस्काउंट ऑफर, रिवॉर्ड पॉइंट्स, आदि.
हालांकि, कई लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय यह भूल जाते हैं कि इससे किया गया भुगतान एक तरह का लोन होता है. क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं, लेकिन इसके नुकसान भी कम नहीं हैं.
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना क्यों हो सकता है नुकसानदेह?
बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है. ऐसा करने पर आपको भारी-भरकम चार्ज देना पड़ सकता है.
Cash from Credit Card: क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको कई तरह के चार्ज देने पड़ते हैं. लेकिन अगर आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं, तो आपको और भी ज्यादा चार्ज देना पड़ता है. क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली ब्याज दरें बहुत अधिक होती हैं, और अगर आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको अलग से जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.
क्रेडिट कार्ड पर कैश एडवांस फीस
जब भी आप क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं, तो आपको “कैश एडवांस फीस” देनी पड़ती है. यह फीस निकाली गई रकम का करीब 2.5% से 3% तक हो सकती है. इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले अन्य भुगतान पर भी अलग-अलग चार्ज लग सकते हैं. ऐसे में आपका क्रेडिट कार्ड बिल आपके असल खर्च से कहीं ज्यादा हो सकता है.
- एयर एंबुलेंस क्रैश में पंजाब के पायलट समेत 7 लोगों की मौत, मरीज को लेकर जा रहे थे दिल्ली
- राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी का फेंका पटका! भोपाल की घटना पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- देश और संगठन अहंकार से नहीं चलते
- CG News : एसीबी ने SI–ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रकम
- सूखे नशे पर पुलिस का प्रहार : कार से लाखों का गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस के साथ देशी पिस्टल भी बरामद
- ENG vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


